|
| |
बिजली संबंधी 8000 शिकायतों का
निवारण
|
|
| |
18 अक्तूबर-
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा गत मास के
दौरान कॉल सैंटरों की सुविधा के माध्यम से प्राप्त बिजली
संबंधी लगभग 8000 शिकायतों का निवारण किया गया है।
निगम के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया
कि उपभोक्ता बिजली आपूर्ति न होने संबंधी शिकायतों को कॉल
सैंटर के माध्यम से दर्ज करवाने में उत्साह दिखा रहे हैं।
गत महीने के दौरान औसतन 270 उपभोक्ताओं ने बिजली न होने की
शिकायत दैनिक सुविधा के माध्यम से पंजीकृत करवाई। इस महीने
के दौरान भी शिकायतों का औसतन लगभग वही रहा है।
अक्तूबर-2011 के पहले पखवाड़े में कॉल सैंटर पर टेलिफोन
नम्बरों 155333 व 18001801615 के माध्यम से लगभग चार हजार
शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
उन्होंने बताया कि यह सुविधा टोल फ्र टेलिफोन नम्बर
18001801615 के साथ शुरू की गई थी। उसके बाद दूसरा छोटा व
आसान टेलिफोन नम्बर 155333 उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाया गया
था जो निगम क्षेत्र के सभी जिलों सिरसा, फतेहबाद, हिसार,
भिवानी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गाँव, मेवात, पलवल और
फरीदाबाद में चालू हैं।
उन्होंने बताया कि इन नम्बरों के डायल करने पर शिष्ट व
सौम्य आवाज में बिजली कटौती के कारण के बारे में बताया जाता
है कि यह लोड शैडिंग या ब्रेक डाऊन के कारण बंद है तथा
बिजली चालू होने के समय के बारे में बताया जाता है।
स्थानीय फॉल्ट के कारण शिकायत कंप्यूटर में दर्ज की जाती
हैं । स बन्धित शिकायत केन्द्र या फीडर से शिकायत ठीक करने
के बारे में कहा जाता है। बिजली चालू होने के उपरांत
ऑपे्रटर द्वारा टेलिफोन कर शिकायतकत्र्ता की संतुष्टि के
बारे में पूछा जाता है ।
प्रवक्ता ने बताया कि काल सैंटर पर विभिन्न चैनल के माध्यम
से शिकायतें सुनी जाती हैं। तत्पश्चात शिकायत को समय पर
समाधान के लिए स बन्धित अधिकारी व टीम को भेजी जाती है तथा
शिकायत दूर होने तक उस पर निगरानी रखी जाती है। कॉल सैंटर
तथा उपभोक्ता के बीच परस्पर वॉयस, ई-मेल, वैबचैट, फैक्स तथा
एस.एम.एस. के माध्यम से पारस्परिक क्रिया होती है । कॉल
सैंटर में इंटलिजैंट जवाब कॉल, पंक्ति इंटलिजैंट, कॉल चर्चा,
प्रभावित वॉयस क्रिया तथा सैल्फ सर्विस विश्वसनीयता होती
है। दिए गए समय पर उपभोक्ता की शिकायत के समाधान के लिए
कॉल सैंटर क्षेत्र में तैनात फॉल्ट संशोधन टीम से जुड़ा
रहता है । |
|
| |
|
|
| |
Oct 18-About
8000 complaints concerning power received through the
facility of call centres set up by the Dakshin Haryana Bijli
Vitran Nigam were redressed during last month.
While stating this here today, a spokesman of the DHBVN said
that the facility of registration of no power complaints
through call centres has evoked enthusiastic response of the
consumers. On an average, 270 consumers used the facility
daily to get registered their no power supply complaints
during last month. On an average, the number of complaints
has almost been the same during this month too. About 4000
complaints have been received during first fortnight of
October, 2011 at the call centre through two telephone
numbers 155333 and 18001801615.
He said that the facility was launched with a toll free
telephone number 18001801615. Thereafter, additional short
and easy to remember telephone number 155333 was provided
which had since been activated in whole the area of DHBVN
comprising of districts Sirsa, Fatehabad, Hisar, Bhiwani,
Mahendragarh, Rewari, Gurgaon, Mewat, Palwal and Faridabad.
On dialing this number, a polite and considerate attendant
tells in a courteous way the reason of power cut or failure;
whether it is due to load shedding or break down and at what
time it is likely to be restored. In case the supply has
failed due to local fault, complaint is registered and fed
in computer and the complaint staff at concerned complaint
centre or in the field is asked to attend the
complaint.After restoration of his supply promptly, it is
confirmed telephonically from the complainant if he is
satisfied.
The spokesman said that the call centre accepts and
registers complaints through multi channels. It forwards the
registered complaints to the respective offices or the task
teams for timely redressal and follows up until the
complaint is successfully resolved. At the call centre, the
inbound and outbound interactions with the consumers are by
voice, e-mail, web chat, fax and SMS. Provision for
intelligent answering, call queuing, intelligent call
routing, interactive voice response and self service
credibility are also there in the call centre. The call
centre also interacts with the fault rectification team
serving the consumers’ area for redressal of the complaint
within given time. It also supports the feature of automatic
notification which makes use of automated out dialing and
IVR to notify one or many consumers that require immediate
attention. |
|
|