Haryana21.com Present

     
Kaithal News - Kaithal Update

 

 

खादय एवं आपूर्ति विभाग, एफसीआई, हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन, हैफेड सहित अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को सम्बोधित किया

 
 
April 13, 2012

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हरियाणा के महानिदेशक श्री अरूण गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के किसानों के गेंहू के एक-एक दाने की खरीद की जाएगी। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। श्री गुप्ता आज पलवल में खादय एवं आपूर्ति विभाग, एफसीआई, हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन, हैफेड सहित अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंनेे कहा कि पलवल में स्टोरेज के लिए समुचित स्थान उपलब्ध न होने के कारण केवल जिले के किसानों का गेंहू ही खरीदा जाएगा। इसके लिए खरीद एजेन्सियां खसरा, गिरदावरी की पहचान पर ही किसानों से गेंहू की खरीद करें ताकि हरियाणा के किसानों के हितों का कोई भी नुकसान न हो सके। उन्होंने खरीद एजेन्सियां को कहा कि वे किसानों की फसल का भुगतान समय पर करें। जिला पलवल की सीमा से सटे अन्य राज्यों के किसानों के गेंहू को किसी भी कीमत पर जिले की मंडियों में न आने दें। उन्हें कई जिलों के बारे में शिकायत प्राप्त हुई है कि हरियाणा में अन्य प्रदेशों के गैहंू की खरीद की जा रही है इसी उद्वेश्य से वे आज पलवल जिले की अनाज मंडियों का निरीक्षण किया गया। श्री गुप्ता ने उपायुक्त तथा प्रवर पुलिस अधीक्षक से कहा कि वे जिले से सटी अन्य राज्यों की सभी सीमाओं की नाकेबंदी पर पूरी सर्तकता बरते ताकि अन्य प्रदेश का गेंहू जिले की मंडियों में न आ सके। इस वर्ष  जिले में लगभग साढ़े चार लाख मीट्रिक टन गेंहू का उत्पादन हुआ है जो कि पिछले वर्ष तुलना से अधिक है। उन्होंने मंडियों में उपस्थित आढ़तियों को आगाह करते हुए कहा कि वे अपनी आढ़त पर गेंहू लाने वाले किसान का नाम, गांव तथा दूरभाष नम्बर आदि अपने रिकार्ड में दर्ज करें। यदि किसी आढ़ती ने किसी अन्य राज्य के गेंहू की खरीददारी की तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

 
 


 

 

 

 

 

 

 

Copyright 2011-2020 - Classic Computers.